मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीएम सी रविशंकर के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चलाया गया। अभियान में स्कूलों के विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। डीएम द्वारा खुद नालियों की सफाई की गई।
डीएम ने सात टीमों को जोन वाइज बांट कर सफाई अभियान चलवाया। नगर की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, नालियों, चबूतरों के अलावा जीआईसी रोड, स्टेशन, मुनस्यारी बाजार, तहसील रोड, अस्पताल लाइन, मदकोट रोड, थाना बैंड आदि स्थानों की सफाई की गई। सफाई अभियान में माटी संगठन, सरमोली, विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआईसी मुनस्यारी, राजकीय महाविद्यालय, होटल एसोसिएशन, ग्राम सभा बुंगा, ग्राम सभा घोरपट्टा के लोगों के साथ ही एसडीएम केएन गोस्वामी, नारायण सिंह, भगत सिंह, भानू प्रताप सिंह, रवि जोशी, कमल उपाध्याय, दीन दयाल वर्मा, राजू पांगती आदि लोग शामिल थे।