फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट की बालिकाएं, हेल्थ वर्कर, तंबाकू नियंत्रण के अधिकारी, कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली।
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने उपस्थित सदस्यों को तंबाकू सेवन से बचने की शपथ दिलाई। जिला क्षयरोग अधिकारी आरके जोशी ने तंबाकू के दुष्प्रभावों, उसके रोकथाम की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज राजेंद्र जोशी के निर्देश पर न्यायिक बंदीगृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में सामाजिक चिंतक तारा सिंह, कवि ललित शौर्य, प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी ने विचार रखे। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के विद्यार्थियों ने कविताओं, पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया। विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य ममता पंत ने विचार रखे।
विज्ञापन


उधर, मानस एकेडमी मानस विहार दौला में एक्टिविटी इंचार्ज एसएस बोहरा, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा की देखरेख में हुई निबंध प्रतियोगिता में महक मेहरा पहले, दिया दूसरे, तुलसी तीसरे, आयुष्मान भट्ट चौथे, जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योत्सना, अनुष्का पहले, ममता, तमन्ना दूसरे, तनुज, सपना तीसरे, साहिल चौथे स्थान पर रहीं।

हरि सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में हुई भाषण प्रतियोगिता में राजेंद्र पहले, अंकित दूसरे, नेहा तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम के संयोजक, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने तंबाकू को मानसिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से हानिकारक बताया। प्रभारी प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह डसीला ने नशे से होने वाली घातक बीमारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें