पिथौरागढ़। शासन ने बेहतर काम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय सदर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार जोशी को उत्कृष्ट पशु चिकित्साविद् सम्मान से नवाजा है। जोशी को 28 अप्रैल को देहरादून में पशु चिकित्सा दिवस पर देहरादून में पशुपालन मंत्री रेखा आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। दोनों मंत्रियों ने डॉ. जोशी के सेवाभाव की सराहना की।