फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांकुल की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तांकुल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर तांकुल गांव की टीम ने कब्जा जमा लिया है। फाइनल मुकाबला तांकुल और पांगला की टीमों के बीच हुआ। पांगला की टीम ने 91 रन बनाए। जवाब में तांकुल की टीम ने यह लक्ष्य पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार तांकुल टीम के आयुष नेगी को दिया गया।
विज्ञापन


विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्राफी दी गई। उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट, राजू नेगी, कैलाश धामी के अलावा गांव की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। तांकुल गांव के युवा हर साल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। इसमें क्षेत्र की कई टीमें भाग लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें