फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में नामांकन, पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र-2018 के लिए नामांकन एवं पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक होगी। प्रवेश परीक्षा चार मार्च से होगी।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रंजन कुमार बताया कि नामांकन एवं पुन: पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध कराई गई है। बताया कि इस सत्र में भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन मोड में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

अन्य सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन नामांकन एवं पुन: पंजीकरण कराना होगा। इग्नू में प्रबंधन एवं अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र इग्नू मुख्यालय दिल्ली में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन


इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

बताया कि जो अभ्यर्थी एमबीए करना चाहते हैं उन्हें प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ओपनमैट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें