फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे जिले के सभी निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के गठन के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। आईएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया हालांकि आईएमए चंपावत ने मंगलवार को सिर्फ ओपीडी बंद रखने का आह्वान किया है। केंद्र सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को निरस्त कर लोकसभा में एनएमसी बिल पारित करा दिया है। विरोध के पीछे तर्क दिया गया है कि इससे इलाज का खर्चा और मेडिकल की शिक्षा महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को इस विधेयक से बड़ा नुकसान होगा क्योंकि अयोग्य डॉक्टरों को भी चिकित्सा करने की छूट मिल जाएगी। इससे देश की चिकित्सा नीतियों पर गलत असर पड़ेगा। यह भी कहा गया कि यह बिल भ्रष्टाचार को बढ़ाएगा। मेडिकल की शिक्षा धनाढ्य वर्ग के हाथों में चली जाएगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सचिव डॉ. जगदीश गड़कोटी ने जिले के सभी निजी अस्पताल मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। भविष्य में भी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डॉ. आरके खर्कवाल, डॉ. पीएस बसेड़ा, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. मयंक बिष्ट, डॉ. विजय जोशी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें