फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों और रेस्टोंरेटों में प्रशासन ने छापे मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/जौलजीबी (पिथौरागढ़)। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को धारचूला और जौलजीबी के होटलों, रेस्टोरेंटों में छापे मारकर 34 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। इन सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। धारचूला में सभी होटल मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सही जवाब न मिलने पर होटल मालिकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धारचूला में एसडीएम आरके पांडे के नेतृत्व में धारचूला बाजार, ग्वालगांव, हाट, कालिका, छारछुम, बलुवाकोट आदि स्थानों पर होटलों में छापामार अभियान चलाया गया, इस दौरान 28 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। एसडीएम ने सभी होटल मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि होटलों में घरेलू रसोईगैस सिलेंडर का उपयोग प्रतिबंधित है। हर होटल मालिक को हर हाल में व्यावसायिक सिलेंडर का ही उपयोग करना चाहिए। छापामार अभियान में तहसीलदार डा. ललित तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह धामी आदि शामिल थे।

वहीं, जौलजीबी में तहसीलदार एलएम तिवारी के नेतृत्व में राजस्व पुलिस और पूर्ति विभाग के दल ने सुबह करीब 11 बजे बलुवाकोट के रेस्टोरेंटों में छापे मारे। बलुवाकोट में व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे चार घरेलू गैस सिलेंडरों को दल ने जब्त किया। इसके बाद दल ने जौलजीबी बाजार में रेस्टोरेंटों की छानबीन कर दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कतई उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। छापा मारने वाले दल में राजस्व उप निरीक्षक घनश्याम पैतोला, सुरेंद्र सिंह धामी, पूर्ति निरीक्षक बीएस बोनाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें