कैडर सचिवों ने दी आंदोलन की धमकी
पिथौरागढ़। साधन समितियों में काम कर रहे कैडर सचिवों ने आंदोलन की धमकी दे दी है। कहा है कि 18 जून तक मांग न माने जाने पर कैडर सचिव कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे और जिला मुख्यालय में धरना देंगे।
साधन समिति सचिव परिषद की यहां हुई बैठक में कहा गया कि कैडर सचिवों की मांग हल करने के लिए सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। लंबित मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। संगठन के जिला महामंत्री जगदीश जोशी ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन देने, नव नियुक्त कैडर सचिवों का नियमितीकरण करने, सेवानिवृत सचिवों के देयकों का भुगतान करने की मांग को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
बैठक के बाद जिला सहायक निबंधक सहकारी को लिखित में आंदोलन का नोटिस दे दिया गया है। बैठक में ईश्वर सिंह वल्दिया, देवीदत्त भट्ट समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।