फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधा अलंकरण समारोह में 40 प्रतिभाओं का सम्मान

Wed, 11 Jul 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर में मेधा अलंकरण समारोह में अतिथियों के साथ छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा परिवार की ओर से परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटर में जनपद स्तर पर वरीयता सूची में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले 23, विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं और शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले 61 विद्यालयों को मेधा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को मेधा अलंकरण समारोह-2018 का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में विकासखंड स्तर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं, इंटर स्तर पर शत-प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने वाले 13 और हाईस्कूल स्तर पर 48 विद्यालयों को भी सम्मान हुआ।

समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी, डॉ. एके गुंसाई, शौकत अली, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चंदन सिंह तड़ागी, बलवंत रावत, सौरभ चंद, गुरुकुलानंद सरस्वती, अनिल कुमार, संजय पंत, प्रवीण रावल, मोहन पाठक, दिनेश मोहन पांडेय, डॉ. विकास पंत, नीरज कुमार जोशी, प्रकाश उप्रेती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें