फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातीगाड़ में 40 घंटे बाद यातायात बहाल

Wed, 23 Aug 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/मुनस्यारी
विज्ञापन
रातीगाड़ के पास मलबा हटने के बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क के रातीगाड़ में बुधवार को 40 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया है। बारिश से सोमवार रात करीब 50 मीटर सड़क रामगंगा में समा गई थी। इसी सड़क पर बनिक नामक स्थान पर भी 10 मीटर सड़क बह गई। वहां भी पहाड़ी को काटकर नए सिरे से सड़क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


रातीगाड़ में सोमवार रात 10 बजे सड़क बह गई थी। मंगलवार को लोनिवि ने जेसीबी, पोकलैंड मशीन लगाकर पहाड़ी को काटने का काम किया, लेकिन सड़क बनाने में सफलता नहीं मिली। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पहाड़ी को सड़क काटने का काम पूरा हुआ। उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सड़क बंद होने से कई वाहनों के साथ ही तेजम, मुनस्यारी सामान ले जा रहे ट्रक रातीगाड़ में फंसे थे। सड़क खुलने के बाद राशन आदि सामान से लदे वाहन मुनस्यारी को रवाना हुए। हालांकि, सड़क अब भी खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर फिसलन है। थोड़ी सी असावधानी हादसे का कारण बन सकती है। रातीगाड़ क्षेत्र में फिलहाल बारिश रुकी हुई है। बारिश शुरू हुई तो पहाड़ी से फिर मलबा गिरेगा और सड़क के फिर बंद होने की संभावना है।

उधर, रातापानी और गिरगांव के बीच में बनिक नामक स्थान पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 10 मीटर सड़क बह गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोनिवि ने पहाड़ी की ओर कटान कर सड़क का निर्माण किया। करीब दो बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। लगातार हो रही बारिश सड़कों को लगातार नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें