फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में कार खाई में गिरी, चार की मौत

Thu, 07 Mar 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
खाई में गिरी अल्टो कार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 धारचूला के कालिका-खुम्ती मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 साल के एक किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपराह्न 3.10 बजे  कालिका-खुम्ती मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास कालिका से बजानी जा रही आल्टो कार (यूके 05टीए 1693) अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में  बजानी  निवासी मोहित तितियाल (23) पुत्र बसंत सिंह, बजानी निवासी सैनिक केशव दत्त (24) पुत्र देवी दत्त, बजानी निवासी मनीष (16) पुत्र राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धारचूला से 108 वाहन और कोतवाल विजेंद्र साह, एसआई विजय कुमार जवानों के साथ मौके को रवाना हुए। ग्रामीणों की मदद से पहले घायल विनोद को खाई से निकालकर 108  वाहन से धारचूला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन  बजानी निवासी विनोद (14) पुत्र महेश लाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला मोर्चरी में रख दिए हैं।  बताया जा रहा है कि कार मोहित तितियाल चला रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें