फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 36000 किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 36000 किसानों को लाभान्वित किया जाना है। लक्ष्य मिलने के बाद विभाग योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में आठ ब्लॉकों के 36000 किसानों को रबी की 2022-23 की फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ दिया जाना है। इसके लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और विभाग के अधिकारी न्याय पंचायत स्तर पर जाकर किसानों को योजना से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
गेहूं का प्रीमियम भुगतान 618 और मसूर के लिए 684 है। योजना के तहत गैर ऋणी किसान भी बीमा ले सकते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि योजना के तहत ऋणी और गैर ऋण किसान बीमा का लाभ ले सकता हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 4500-4500 किसानों को लाभ दिया जाना है। विभाग एवं एआईसी के कर्मी किसानों का ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें