फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले के दूरस्थ उपकेंद्रों में सेवाएं देंगे 36 नए सीएचओ

Thu, 30 May 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 12 नए सीएचओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी 24 और सीएचओ को कार्यभार ग्रहण करना है। जिले के दूरस्थ उपकेंद्र के लिए 36 नए सीएचओ के पद स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ही निर्भर हैं। अभी तक यह स्वास्थ्य उप केंद्र भी स्टाफ की कमी से जूझ रहे थे। इसके चलते मामूली सर्दी जुकाम के इलाज के लिए भी मरीज को सीएचसी या जिला अस्पताल जाना पड़ता था। इसमें समय के साथ ही लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी पड़ता है। बरसात में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का भी खतरा रहता है। ऐसे में कई बार समय पर मरीज को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है।
अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 36 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए सीएचओ के पद स्वीकृत किए हैं। सीएमओ डाॅ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पूरे जिले को 36 सीएचओ मिले हैं। इनमें से 12 ने ज्वाइन कर लिया है। 24 सीएचओ ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। उनके भी शीघ्र ज्वाइनिंग के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएचओ को जिले के दूरस्थ उपकेंद्रों में तैनात किया जाएगा। सीएचओ की तैनाती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी सहित अन्य छिटपुट बीमारियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें