संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में अर्पण संस्था की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन को 6 साल पूरे हो गए हैं। इन छह सालों में अभी तक कुल 2008 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अधिकतर मामले यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन में अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक बाल विवाह के 16 मामले दर्ज हुए हैं। सभी मामलों में काउंसिलिंग कर निस्तारण किया गया। इसके अलावा गुमशुदगी के 12, स्वास्थ्य संबंधी 32, आश्रय गृह के 32, दिव्यांग प्रमाण पत्र के 19, यौन शोषण और हिंसा के 16, नशे के 10, शिक्षा संबंधी 7, घरेलू हिंसा के 35, बाल श्रम का 1 मामला दर्ज हुआ है। केंद्र समन्वयक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 में कोई भी शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा चाइल्ड हेल्पलाइन पूरी तत्परता से कार्य कर शिकायतों का निस्तारण कर रही है।