फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के 34 हिमवीरों ने किया महादान

विज्ञापन
आईटीबीपी मिर्थी में रक्तदान करते प्रभारी सेनानायक हरेंद्र सिंह चौहान। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी मिर्थी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पांच महिला जवानों सहित 34 हिमवीरों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ वाहिनी के प्रभारी सेनानायक हरेंद्र सिंह चौहान ने रक्तदान कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान सीमा सुरक्षा में ही नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवानों का रक्तदान सैकड़ों जरूरतमंदों का जीवन बचाएगा।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज तमाम तरह की बीमारियों और दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ से अस्पतालों में खून की मांग बढ़ गई है। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर इस महान कार्य के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट करमवीर सिंह एवं पूरन राम और असिस्टेंट कमांडेंट डॉ.निखिल सिरोन और ईजी.विक्रम बिष्ट आदि अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में पांच महिला जवानों स्वाति, भारती, रेखा मेहता, गीता वल्दिया और पिंकी ने भी रक्तदान किया। शिविर के सफल संचालन में नरेंद्र नगरकोटी, मदन लाल ने सहयोग दिया।
इन जवानों ने किया रक्तदान
हरेंद्र सिंह, रतन लाल, बबलू कुमार, राजकुमार शर्मा, विक्रमजीत सिंह, बंटी कुमार, नरेश कुमार सांगवान, विक्रांत सिंह, योगेंद्र कुमार, कैलाश सिंह थापा, संदीप चंद, सूरज सिंह डसीला, गुलशन, गीता वल्दिया, रेखा मेहता, भारती, स्वाति, राकेश, पिंकी काजल, भुवन चंद, प्रवीण कुमार, राजेंद्र सोरेन, राकेश चौधरी, गंगा सिंह, लक्ष्मीकांत, जरनैल सिंह, मक्खन लाल शर्मा, डॉ.निखिल सिरोन, अशोक कुमार, हरेंद्र, देस्वले दिनेश, संजीव कुमार यादव, गिरिराज किशोर शर्मा, अमर कुमार।

रक्तदान के बाद प्रमाण पत्रों के साथ आईटीबीपी के जवान। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें