फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पाठशाला में दी मतदान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला के अंतर्गत यूथ पावर इज बूथ पावर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला समन्वयक दीपक कुमार, एआर दताल और हरिनंदन बाल्मीकि ने जीजीआईसी, जीआईसी, टकाना के साथ ही डीडीहाट, धारचूला स्थित बूथों में छात्र-छात्राओं, महिला, युवा, वृद्ध मतदाताओं के लिए चुनाव पाठशाला में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में सभी को बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट के साथ ही सांप सीढ़ी और लूडो जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी। बीएलओ ने मतदाता सूची में दर्ज नाम पढ़कर सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें