पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत देवलथल के मालेपानी शिव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि मेले में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया गया। सोसायटी के बच्चों ने घर पर बैठ कर कैसे वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं, इसकी जानकारी लोगों को दी। निर्वाचन विभाग के टॉल फ्री नंबर 1950 की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर 500 से अधिक लोगों ने मतदान अवश्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम संचालन में पूजा भट्ट, अंजलि, निकिता, चंदन, पूजा थापा आदि ने सहयोग किया।