फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व पर कनालीछीना में निकलेगी भव्य झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


व्यापार संघ की बैठक में शिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से कनालीछीना में शिवरात्रि पर्व पर विशाल मेला लगता है। भगवान शिव के दर्शन के लिए ध्वज मंदिर जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी इस मेले में शामिल होते हैं। इस बार भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सिरोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय, रवींद्र पोखरिया, जनक सिरोला, कवींद्र अन्ना, कवींद्र दिगारी, चंद्रप्रकाश जोशी, मनोहर बिष्ट, मनोहर सिरोला, वीरेंद्र दिगारी, नरेंद्र भंडारी, कमान भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें