डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्खा और डीसीए की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आईटीबीपी और जेएमएस ए पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।
जीआईसी के खेल मैदान में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह ने खेल का शुभारंभ किया। पहले क्वाटर मुकाबले में एसएसबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 52 रन बनाए। जवाब में गर्खा की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में डीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 103 रन बनाए। इसके जवाब में धारचूला की टीम 53 रन पर ही ढेर हो गई। अंपायर सौरभ साह, धर्मेंद्र टोलिया रहे। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल ने सुनाया। वहां दान सिंह कन्याल, जय पोखरिया, सुनील साह, विक्रम बिष्ट आदि थे। ब्यूरो