पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ालू की दो छात्राओं ने ऑनलाइन आयोजित अंतरराष्ट्रीय पिकासो आर्ट प्रतियोगिता में डायमंड आर्टिस्ट और गोल्ड आर्टिस्ट का खिताब जीता है।
कला शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में छठी कक्षा की छात्रा कुसुम जोशी और नवीं कक्षा की रश्मि ने पिछले वर्ष आयोजित ऑनलाइन पिकासो आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से कुसुम जोशी को डायमंड आर्टिस्ट और रश्मि को गोल्ड आर्टिस्ट का खिताब मिला।
कला शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन होने वाली इस प्रतियोगिता में 28 देशों के 1050 प्रतिभागी शामिल हुए थे। शुक्रवार को दोनों छात्राओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किए। सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निरंजना पांडेय, चंद्रा जोशी, बसंती रावत, आभा चंद, सुनील कुमार, जगमोहन कन्याल, नीरज चौहान, दुर्गा जोशी आदि उपस्थित थे।