पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत विण विकासखंड की खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-17 के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कर रहा है। मुख्य अतिथि पर्वतारोही मनीष कन्याल ने दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
100 मीटर दौड़ में सुनील अन्ना ने पहला, सौरभ राज ने दूसरा, यश राज ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में प्रियंका चंद ने पहला, जागृति भंडारी ने दूसरा, कंचन मेहता ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में भावेश भट्ट पहले, नितिन सिंह थापा दूसरे, महेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रोहित कुमार को पहला, रोहित कुमार द्वितीय को दूसरा, अंशुमन बिष्ट को तीसरा, 1500 मीटर बालिका में माया कुमारी, निकिता, वर्षा, 400 मीटर बालक में हिमांशु लाखा, सचिन कुमार, अंशुमन बिष्ट, बालिका में सिमरन, कंचन महता, तनुजा पहले तीन स्थान पर रहे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में दौला ने पत्थरखानी को हराया। खो-खो बालक वर्ग में नैनी, बालिका वर्ग में जाख ने पहला स्थान पाया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रणामपत्र दिए गए। प्रतियोगिता संचालन में हीरा चंद राजन, दिनेश पाटनी, सुरेश कलखुड़िया, प्रवीण रावल, विक्रम दिगारी, निर्मल भट्ट, दीपक उप्रेती आदि सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया।