फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में 14 आवेदन स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति की बैठक में साक्षात्कार के बाद वाहन और गैर वाहन मद में सात-सात आवेदनों को स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए आवेदनों पर चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के बाद संस्तुति दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, तय समय पर उन आवेदनों को चयन समिति के माध्यम से संस्तुति कर संबंधित बैंकों को भेजा जाए। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में योजनांतर्गत वाहन एवं गैर वाहन मद में 16-16 कुल 32 का लक्ष्य रखा गया है।

वर्तमान तक 32 के सापेक्ष चयन समिति द्वारा स्वीकृत कर नौ आवेदनों को बैंकों को भेजा गया था। बैंकों द्वारा आठ को स्वीकृत कर लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। एक आवेदन को बैंक द्वारा निरस्त किया गया है। बैठक में जिला लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र कविता भगत, आरईएस के एई एलपी जोशी, पर्यटन विभाग के बलवंत कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें