पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ यूनाईटेड की टीम ने ओड़मत्था यंग क्लब को 4-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया।
खेल शुरू होते ही यूनाईटेड के आशु ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर से कुछ क्षण पहले यूनाईटेड के राजू ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। यूनाईटेड के सूरज ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। ओड़मत्था के हेमू ने टीम के लिए पहला गोल किया। यूनाईटेड के दीपक ने चौथा गोल दागकर ओड़माथा की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ओड़माथा की टीम गोल उतारने में नाकाम रही।
निर्णायक नवीन खत्री, यतीश ओझा, गिरीश जोशी, फोर्थ ऑफिशियल नरेंद्र खत्री, मैच फीजियो दिनेश जोशी थे। आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट, दिनेश कापड़ी ने सुनाया। वहां जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, दुर्गा दत्त पांडे, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, बहादुर चंद, केएस पाल, भूपेंद्र चौहान, पूर्व सभासद भुवन जोशी, ऋषेंद्र महर, मदन माहरा, शेखर कपूर, मनोज माहरा, प्रकाश भंडारी, हेम जोशी आदि मौजूद थे। मंगलवार को कुसौली ए और बीएफसी के बीच मुकाबला होगा।