फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली पर लाने पड़े बीमार प्रधान जी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी गांव अब तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। बुधवार को असुविधाओं से ग्राम पंचायत के प्रधान को जूझना पड़ा। प्रधान बीमार पड़े तो उनको भी डोली पर ढोकर लाना पड़ा। असुविधाओं से गुस्साए लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के नेता को गांव में न घुसने देने का एलान किया है।
विज्ञापन


सड़क से सात किमी की दूरी पर स्थित तल्ला जोहार के बजेता में यातायात सुविधा न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चे, बीमार, बुजुर्गों को सड़क तक लाने में मुसीबत झेलने पड़ती है। प्रधान दरपान राम 10 दिनों से वायरल की चपेट में थे।

बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ी तो गांव के मोहन राम, दुर्गा राम, केशर राम, कुंदन राम, खड़क राम, राजेंद्र प्रसाद आदि प्रधान को 17 किमी दूर बांसबगड़ अस्पताल तक डोली में ढोकर लाए। इन असुविधाओं को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। गांव के लोगों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें