फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की आजीविका सहयोग परियोजना की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) की जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक हुई।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि आईफेड और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना जिले के तीन विकासखंड विण, मूनाकोट और कनालीछीना के कुल 221 गांवों में संचालित है, जिसमें कुल 16 फेडरेशन बनाए गए हैं। इनके अंतर्गत 1154 ग्रुप कार्य कर रहे हैं। सभी ग्रुप कृषि, औद्यानिकी, पशुपालन समेत विभिन्न आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में परियोजनांतर्गत कुल 9229 परिवार जुड़े हैं।
विज्ञापन


नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने सुझाव दिया कि फेडरेशन के लिए माइक्रोफाइनेंसिंग गतिविधियों को बढ़ाया जाए जिससे कि किसानों को छोटी-छोटी धनराशि को किसानों के चक्कर न काटने पड़े। बैठक में पीडी डीआरडीए डीडी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें