पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध छाना गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों को पारिवारिक विघटन, नशा उन्मूलन, भ्रूण हत्या आदि को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई गई।
समाज में लिंग भेद, जाति भेद की मानसिकता को कम करने के उद्देश्य से समिति ने जनजागरण रैली निकाली। समिति के संयोजक डॉ.पीतांबर अवस्थी ने पारिवारिक विघटन और बढ़ रहे नशापान की प्रवृति पर चिंता जताई। कहा कि आज के समाज में लोग एक-दूसरे के दुख-सुख में शामिल होने के बजाय समाज को विघटित कर रहे हैं।
उन्होंने महिलाओं को बेटी की कोख में हत्या न करने और बेटी को बेटे की तरह शिक्षित करने की शपथ दिलाई। रैली में विनोद पांडे, तुलसी प्रसाद पांडे, शीतल, नेहा, अंजली, दीपा देवी, मानसी पाटनी आदि थे।