फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित आश्वासन पर माने अनशनकारी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर मान गए हैं। छात्रों ने मांग पूरी होने पर महाविद्यालय में मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन


महाविद्यालय में बीए और बीएससी में प्रवेश चाहने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर छात्र नेता दीपक लोहिया और छात्र संघ कोषाध्यक्ष लवराज गोस्वामी 28 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठ गए। दोनों छात्र नेताओं के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर मंगलवार को तहसीलदार राधेश्याम राणा, कोतवाल ध्यान सिंह, एलआईयू कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बीए, बीएससी में महाविद्यालय के संसाधनों और प्राध्यापकों की स्थिति के अनुरूप सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया।

इस पर छात्र मान गए और जूस पीकर उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। अनशनकारी दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान छात्रसंघ सचिव राहुल कुमार, किशोर धामी, जगदीश अरोरा, अंशु, गौरव, दिव्या पंत, रश्मि, आकांक्षा लोहिया, विवेक कुमार, मंजीत खोलिया, राजेंद्र कुमार, कैलाश कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें