पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी की सुरक्षा से संबंधित पांच दिनी प्रशिक्षण पुलिस लाइन में संपन्न हो गया। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने प्रशिक्षण का समापन करते हुए सभी जवानों को प्रमाण पत्र दिए।
प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को हवाई पट्टी में तैनात किया जाएगा। नैनीसैनी हवाई पट्टी से जल्द ही उड़ान शुरू होनी है, इसे देखते हुए हवाई पट्टी में सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए पुलिस कर्मियों के लिए पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी।
इसमें कैप्टन दिलीप कुमार ने जवानों को हवाई पट्टी में बरती जाने वाली सावधानी, सुरक्षा सहित बेसिक जानकारी दी। इस दौरान सीओ धारचूला विमल कुमार आचार्य, प्रतिसार निरीक्षक एमसी कांडपाल, मीडिया सेल प्रभारी राजवीर सिंह नेगी आदि थे।