फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी सुरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में पांच दिवसीय नैनीसैनी हवाई पट्टी सुरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान बताया गया कि शीघ्र ही नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


कार्यशाला का उद्घाटन पेयजल मंत्री प्रकाश पंत और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री पंत ने बताया कि नैनीसैनी से शीघ्र ही हवाई सेवा शुरू होगी। इससे सीमांत की जनता को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से कार्यशाला में आवश्यक ज्ञान और कुशलता प्राप्त कर बेहतर रूप से विमानन सुरक्षा निवारक उपायों का कार्यान्वयन करने में सक्षम बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजगुरु ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य नैनीसैनी हवाई पट्टी की सुरक्षा के साथ-साथ आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित करना है। बताया कि प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को हवाई पट्टी में तैनाती दी जाएगी। प्रशिक्षक कै. दलीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को कुशलता और आवश्यक ज्ञान के साथ-साथ कार्यों की दक्षता और प्रभावी रूप से ड्यूटी करने में सक्षम बनाना है।

इस मौके पर सीओ शेखर सुयाल, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, प्रभारी निरीक्षक ध्यान सिंह, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, मीडिया सैल प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह लुंठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें