फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाग्रस्त गांवों में लगाए स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/मुनस्यारी। स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ.ऊषा गुंज्याल ने धारचूला पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। संयुक्त चिकित्सालय धारचूला में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच जुलाई से आपदा क्षेत्र हिमखोला, छलमा छिलासों, सिमखोला, गलाती, रमतोली, खुमती, सोबला, खेत बरम, जौलजीबी आदि क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीमों ने 650 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां बांटी जा चुकी हैं। बैठक के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती छलमा छिलासों के आपदा पीड़ित मनी राम और दीना बर्मा सहित अन्य मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. एमके जायसवाल, फूलमती ह्यांकी, प्रदीप रौतेला आदि मौजूद थे।

उधर, मुनस्यारी तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र के रीठा, मालुपाती, मटेना और चौना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी के प्रभारी डॉ.हेमंत मर्तोलिया के नेतृत्व में 90 लोगों का इलाज किया। डॉ.मर्तोलिया ने बताया कि ज्यादातर मरीज सामान्य बुखार और दर्द के मिले। सभी मरीजों को दवा बांटी गई। टीम में फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सयाना, फार्मेसिस्ट वीरेंद्र मेहता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें