पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने सीनियर सिटीजन-डे पर बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ बुजुर्गों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सौ से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया।
रविवार को सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। सोसायटी के बच्चों ने बुजुर्गों पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुजुर्गों की दशा पर आधारित एक नाटक की प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दीं। बुजुर्गों के लिए कई तरह के व्यंजन भी बनाए गए थे।
बुजुर्गों ने भी आपस में कई मुद्दों पर बातचीत की। अंत में सभी बुजुर्गों को प्रतीक चिन्ह दिए गए। साक्षी अग्रवाल, विनीता सुतेड़ी और पूजा भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सोनू जोशी, धनेश्वरी देवी, बबीता बोरा, करुणा खर्कवाल, कंचन, निकीता, जगदीश, अंजली, प्रियंका, तनूजा, मयंक, निशा आदि थे।