फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न एक्सरे न अल्ट्रासाउंड की ही सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। अस्पताल में रखी लाखों की लागत की एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रही हैं। मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम सुबह नौ बजे सीएचसी गंगोलीहाट पहुंची। डॉ.शंकर दत्त सूंठा अपने केबिन में जांच करते मिले। सुबह आठ बजे अस्पताल खुलने के बाद वे 11 मरीजों की जांच कर चुके थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार और दस्त से पीड़ित हैं। 12 वर्षीय राहुल बिष्ट को कुत्ते ने काट दिया था। उसे अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। डॉ.सूंठा ने बताया कि इस समय अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। वार्ड में नौ मरीज भर्ती थे। एक प्रसव वाली महिला भी भर्ती थी।

दंत चिकित्सक संध्या कोहली अपने केबिन में मरीजों की जांच करती नजर आई। उन्होंने बताया कि एक से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले आठ प्रतिशत बच्चों के दांतों में कमी होती है। ऐसे में दांत दर्द होते ही दांत नहीं उखाड़ना चाहिए।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ.नसीमा बानू प्रसव कक्ष में थीं। आयुष चिकित्सक डॉ.अशलम खान चार मरीजों को देेख चुके थे। उन्होंने बताया कि मरीज पाइल्स, बुखार खांसी वाले थे। इस सीजन में पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि लोगों को उबला पानी पीना चाहिए।

फार्मेसिस्ट जीतेंद्र अधिकारी मरीजों को दवा बांटते नजर आए। उन्होंने बताया कि सीएचसी में पातालभुवनेश्वर, गणाई, खिरमांडे, टिप्टा से भी मरीज आते हैं। इन दिनों प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.कुंदन कुमार के छुट्टी पर होने से गणाई के चिकित्सक डॉ.पवन कार्की को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों के पांच पद रिक्त
सीएचसी गंगोलीहाट में डॉक्टरों के नौ पदों के विपरीत तीन चिकित्सक तैनात हैं। फिजिशियन, शल्यक, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को जांच के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। दिसंबर-2016 में तकनीशियन के रिटायर होने के बाद एक्सरे मशीन बंद पड़ी है। रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से अल्ट्रासाउंड मशीन भी धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें