फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिथौरागढ़ से दोपहर 12.30 बजे जाएगी दिल्ली की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर जगह-जगह दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस का समय अब दोपहर साढ़े बारह बजे कर दिया गया है। पहले यहां से अंतिम बस दिल्ली को अपरान्ह दो बजे रवाना होती थी। साढ़े बारह बजे के बाद पिथौरागढ़ से टनकपुर मार्ग पर परिवहन निगम की कोई भी सेवा संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन


टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके चलते जगह-जगह पहाड़ कटिंग होने से पिथौरागढ़ से टनकपुर पहुंचने में 10 से अधिक घंटे का समय लग जा रहा है। पिथौरागढ़ से दोपहर बाद चलने वाली अधिकतर बसें आए दिन जगह-जगह लगने वाले जाम में फंस रही हैं। इसके चलते चंपावत में बसों को रोक दिया जा रहा है।

डीएम चंपावत ने सहायक महाप्रबंधक पिथौरागढ़ को निर्देशित किया है कि बरसात के सीजन में परिवहन निगम की बसों को टनकपुर मार्ग पर समय से संचालित करें। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि जुलाई से सितंबर तक पिथौरागढ़ से टनकपुर, दिल्ली के लिए दोपहर 12.30 बजे अंतिम सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें