फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर और सुअरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। जिला मुख्यालय के नजदीक आठगांव शिलिंग क्षेत्र के स्यून पोखरा बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर घरों से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। रोकने पर काटने को दौड़ रहे हैं। उधर, अस्कोट के कई गांवों में भी बंदर और सुअरों के आतंक से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


स्यून पोखरा में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग हर समय हाथों में डंडा लिए रहते हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि हाल में बंदरों ने एक बच्ची को काट दिया था। बंदर घर के भीतर से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। घरों की छतों में बंदर हर समय उधम मचाते हैं। बंदरों के आतंक के कारण लोगों ने सब्जी उगानी तक छोड़ दी है।

वहीं, अस्कोट के खोलियागांव के प्रधान किशन राम, देवल के प्रधान त्रिलोक राम, रसगाड़ी की प्रधान उमा बिष्ट, गर्जिया के प्रधान नरेंद्र बसेड़ा ने बताया कि बंदरों और सुअरों के आतंक से इलाके के लोग परेशान हो गए हैं। इन लोगों ने कहा कि सरकार और वन विभाग बंदरों से निजात नहीं दिलाता है तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें