फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की पैय्यापौड़ी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। जांच में दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को नाम वापसी होगी और नौ जून को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह थापा के इस्तीफा देने से पैय्यापौड़ी की सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर 19 जून को मतदान होना है। बीते दिन चार उम्मीदवारों दीपक जोशी, पंकज कठायत, जीवन सिंह ठाकुर और प्रमोद सिंह ऐरी ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से पंकज कठायत ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया।

रिटर्निंग अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डीपी सिंह ने नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने पर प्रमोद ऐरी के नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया। जांच में दीपक जोशी और जीवन सिंह ठाकुर के नामांकन पत्र सही पाए गए। उप चुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 21 जून को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें