फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट पिथौरागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधीन 36 किमी मार्ग मूनाकोट से झूलाघाट तक के 25 किमी हिस्से पर दर्जनों स्थानों पर बहुत ही खराब हालत में है। पिछली बरसात में आए मलबे से कई स्थानों पर सड़क के किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्क्रबर भी मलबे से चुके हैं और सड़क पर बड़े-बड़ेे गड्ढे बन गए। विभाग द्वारा सड़क की देखरेख के लिए रखे गए मजदूर भी काम करते नहीं दिखाई देते। पिछली बरसात में बंद पड़ी नालियां अब तक नहीं खोली गई हैं।

इस कारण झूलाघाट से पिथौरागढ़ एक घंटे में होने वाले सफर में दो घंटे का समय लग रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कई बार खराब सड़क का मामला लोनिवि के सामने उठा चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क का मामला विधायक विशन सिंह चुफाल विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधरी। विभागीय अधिकारी सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें