पिथौरागढ़। नगर के दो अलग-अलग पब्लिक स्कूलों के लापता नाबालिग छात्रों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। अलबत्ता पुलिस और परिजनों ने कई संभावित स्थलों पर खोजबीन की। शुक्रवार देर रात तक सुरागकशी के दौरान मड़ गांव से सटे जंगलों में कांबिंग के बाद भी सफलता नहीं मिली।
बता दें कि शनिवार को दो स्कूली बच्चे अमन और प्रियांशु घर से स्कूल के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। आखिरी बार उन्हें मड़ से सटे जंगल के पास देखा गया था। जाजरदेवल एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि छात्रों की तलाश जारी है। दूसरी ओर अभी तक बच्चों का पता न चलने से परिजनों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से खोजबीन में और तेजी लाने की गुहार लगाई है।