फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर तीन मार्च से आंदोलन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। वर्षों से सड़क निर्माण के मामले में गुमराह होते जा रहे चौखुना, भूल की अध्याली, चामाचौड़, नैनीशीतला के लोगों ने अब तीन मार्च से आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को इन गांवों के लोगों ने अपने फैसले की जानकारी एसडीएम सोहन सिंह को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए सबसे पहले 1993 में सर्वे हुआ। उसके बाद हर साल सर्वे के लिए टीम आती जा रही है। सड़क को लेकर क्षेत्र के लोग कम से कम दस बार आंदोलन कर चुके हैं। हर बार लोगों को यही आश्वासन मिला कि नए साल पर सड़क का काम शुरू हो जाएगा।

एसडीएम को ग्रामीणों ने बताया कि तीन मार्च को राईआगर में सुबह बाजार बंद और चक्काजाम किया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ जाएंगे। यदि सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई तो पहले क्रमिक अनशन फिर आमरण अनशन शुरू होगा। क्षेत्र की तीन हजार की आबादी सड़क सुविधा न मिलने के कारण संकट में है। आज भी बीमारों को डोली पर बैठाकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन


एसडीएम से मिलने वालों में गोविंद सिंह दसौनी, हिमांशु आगरी, दीपक सिंह दसौनी, महेश रावल, महेंद्र दसौनी, दीपक रावल, मनोज कुमार, राजेंद्र राम आदि थे। एसडीएम ने कहा कि सड़क का निर्माण किन कारणों से शुरू नहीं हुआ, इसकी जानकारी लेने के लिए 17 फरवरी को लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। सड़क निर्माण में यदि कोई अड़चन आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से फिलहाल आंदोलन का फैसला टालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें