फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्थी गांव में भीषण आग, घास के ढेर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। वल्थी गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे घास के ढेरों में भीषण आग लग गई। आग से घास के 18 ढेर (लुट्टे) जल गए। आग की लपटों से पास ही स्थित गोशाले में बंधे पांच जानवर भी झुलस गए। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को आवासीय मकान तक पहुंचने से रोक दिया। आग से घर के पास रखी इमारती लकड़ी भी जल गई।
विज्ञापन


रविवार दोपहर वल्थी गांव में महेश चंद्र जोशी और कलावती जोशी के मकान के बाहर बनाए गए सूखे घास के ढेरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इतनी भीषण आग पर काबू पाना गांव के लोगों के बस की बात नहीं थी। गांव के लोगों ने आग को आवासीय मकान तक पहुंचने से रोक दिया।

दोनों परिवारों को आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन को पत्र देकर आपदा मद से राहत राशि देने की मांग की है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने घास के ढेर पर जानबूझकर आग लगा दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें