फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा तीन घंटे ठप रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं बुधवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे ठप रही। इस दौरान बैंकों के कामों और सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ा। बीएसएनएल की सेवाओं में लगातार खराबी आने से लोग परेशान हैं। बताया गया कि बुधवार सुबह यहां से 22 किलोमीटर दूर घाट के पास बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ओएफसी कटने से यह समस्या पैदा हुई। तीन घंटे तक बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा और एटीएम भी बंद रहे। जिले के अन्य स्थानों पर भी बीएसएनएल की सेवा ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के क्षेत्रीय अभियंता एसएन रावत ने बताया कि बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान अक्सर खराबी आती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें