फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के किले का नाम सोरगढ़ रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति ने पिथौरागढ़ के किले का नाम सोरगढ़ रखने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिथौरागढ़ का किला जिले की विरासत है। वर्तमान में किले को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


किले को लंदनफोर्ट नाम से जाना जाता है, जो अंग्रेजी दासता का प्रतीक है। किले का नाम सोरगढ़ रखा जाना जनभावनाओं के अनुरूप और तर्कसंगत है। कहा है कि 24 फरवरी जिले का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर किले का नामकरण किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 17वीं शताब्दी में बने इस किले से गोरखा शासकों ने भी सत्ता का संचालन किया था। इसीलिए किले को गोरखा किले के नाम से भी जाना जाता है। किले का एक नाम बाउलकीगढ़ भी है। किले का नाम सोरगढ़ का किला रखने की मांग को लोगों समर्थन मिल रहा है। मंत्री ने इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें