पिथौरागढ़। रांथी गांव धारचूला तहसील के लोगों ने तीन जनवरी से जिला मुख्यालय में आमरण अनशन का ऐलान किया है। क्षेत्र के लोगों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजा है। इसमें धारचूला नगर का कूड़ा रांथी गांव की सीमा में डालने पर आपत्ति की गई है।
रांथी गांव में एएनएम सेंटर, प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत कराने, एएनएम के गांव में रहने, जीआईसी में शिक्षकों के खाली पद भरने, सभी तोकों में सार्वजनिक शौचालय बनाने, बेघर परिवारों के लिए आवास मांगे गए हैं। गांव के युवा नेता बलवंत सिंह बोरा ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर तीन जनवरी से डीएम कार्यालय के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। यदि प्रशासन ने अनशनकारियों को उठाने की कोशिश की तो नए लोग अनशन पर बैठ जाएंगे।