फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल तहसील के 11 राजस्व गांव फिर डीडीहाट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल तहसील के गठन के समय 30 सितंबर 2014 को जिन 11 राजस्व गांवों को डीडीहाट तहसील से अलग कर थल में मिलाया गया था, उनको फिर से डीडीहाट में शामिल कर दिया गया है। इन गांवों के लोगों ने थल तहसील मुख्यालय को असुविधाजक और ज्यादा दूरी वाला बताते हुए डीडीहाट में ही रहने देने की मांग की थी। इन सभी गांवों का ब्लॉक मुख्यालय डीडीहाट ही है, लेकिन तहसील के काम के लिए उनको थल जाने में भारी परेशानी हो रही थी। विधायक विशन सिंह चुफाल ने इस मामले को कई बार शासन के राजस्व अनुभाग में रखा था।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के सचिव हरबंस सिंह चुघ की ओर से जारी आदेश यहां तहसील प्रशासन को मिल गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन 114 राजस्व गांवों को थल तहसील में शामिल करने की अधिसूचना सितंबर 2014 में जारी हुई थी, उनमें से 11 गांवों को फिर से डीडीहाट तहसील में शामिल कर दिया गया है। राज्यपाल ने इस संशोधन को मंजूरी दे दी है। राजस्व गांव तड़खेत, सौगांव, चिटगालगांव, लखतीगांव, मेलकुड़ा, गैराड़, गोबराड़ी, धमरौली, कांडा तल्ला, कांडा मल्ला और पारीसेरा अब डीडीहाट में शामिल हो गए हैं।

इन गांवों को फिर से डीडीहाट तहसील में मिलाए जाने से लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि अब तहसील संबंधी कामों के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसडीएम विवेक प्रकाश ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा है कि अब इन 11 गांवों का तहसील संबंधी कामकाज डीडीहाट से ही संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें