फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता को सुशासन का आभास कराना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजयुमो की ओर से शनिवार को घंटाकरण संपूर्णानंद पार्क में आयोजित सुशासन महोत्सव में कहा गया कि आम जनता को सुशासन का आभास कराना होगा। प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन


महोत्सव में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर मंडल और बूथ स्तर पर भी सुशासन महोत्सव मनाया जाएगा और जिला मुख्यालय में 200 युवा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग दें। महोत्सव का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री शुभम चंद ने किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के राज्य प्रभारी पीयू द्विवेदी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, गिरीश जोशी, कृपाल वल्दिया, इंदर लुंठी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कैंसर पीड़ित ज्योति के लिए 3950 रुपये एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें