फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासखंडों में खेल प्रतियोगिता होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गांधी जयंती पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विकासखंडों में खेल प्रतियोगिता होगी। खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में संपन्न कराई जाएगी। 2 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में अंडर-12, 17 के बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। जीआईसी पांखू बेड़ीनाग में 2 अक्तूबर को क्रास कंट्री प्रतियोगिता अंडर-14, 18 के बालक और बालिका वर्ग में कराई जाएगी। रामलीला मैदान डीडीहाट में 2 से 4 अक्तूबर तक ओपन पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।

जीआईसी खेल मैदान देवलथल में 6, 7 अक्तूबर को अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 8 से 10 अक्तूबर तक जोहार खेल मैदान मुनस्यारी में अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता, धारचूला स्टेडियम में 12 से 13 अक्तूबर तक ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर-19 बालक, बालिका वर्ग में होगी। झौलखेत खेल मैदान मूनाकोट में अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी संबंधित खेल प्रशिक्षकों से संपर्क कर प्रवेश करा सकता है। बताया कि प्रवेश के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें