फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब, नशीले पदार्थों के व्यापार पर भाजयुमो भी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अवैध शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमेश महर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल से मिले कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में अवैध शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रहा है, इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। युवा पीढ़ी और नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में बसंत जोशी, ललित जोशी, पंकज सौन, शुभम सौन, मुन्ना रावत, अशोक उपरारी, नरेंद्र राना आदि मौजूद थे।

इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिलाधिकारी सी रविशंकर के पास पहुंचे और उन्हें अवैध खनन रोकने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभिन्न संगठन पिथौरागढ़ के कई स्थानों में अवैध खनन होने का मामला उठा रहे हैं। कुछ राजनीतिक संगठन भाजपा पर अवैध खनन कराने में मदद कराने का आरोप लगा रहे हैं, इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि शीघ्र ही संयुक्त टीम का गठन कर खनन करने वाले स्थानों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। इससे वास्तविकता सामने आए और अवैध खनन को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें