फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला विधान सभा क्षेत्र के 31 मतदान केंद्र सबसे दुरूह

विज्ञापन
मुनस्यारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूथ को जाती टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के 31 मतदान केंद्र बेहद दुरूह और दुर्गम में स्थित हैं। इन क्षेत्रों में पिछले सप्ताह हिमपात हुआ था। मतदान केंद्रों में बर्फ अब पिघल चुकी है लेकिन गांवों के रास्तों में अभी भी कुछ स्थानों पर बर्फ है। इससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान शून्य से भी नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित पातों, बुई, साईपोलो, क्वीरीजिमिया, जैंती, सरमोली, तिकसेन, बर्नियागांव, चौना, हरकोट गांधीनगर, जौलढूंगा, उच्छैती, कुलथम, वादनीधार, रिंगू, बौन, गोल्फा, तोमिक, गिरगांव, नामिक, होकरा, सुमदुम, बौंगलिंग, सिर्खा, सिर्दांग, कुरीला, सोसा, हिमखोला ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पर बर्फबारी होती है। इनमें से ज्यादातर बूथ बर्फ से लकदक थे, हालांकि जिन स्थानों पर बूथ हैं अब वहां बर्फ पिघल चुकी है। हालांकि रास्तों में अभी बर्फ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें