फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी और जीप की खोज में लगे 30 जवान

Wed, 06 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
विज्ञापन
सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकाली में बही बोलेरो जीप एवं पुजारी की खोजबीन के काम में अंडर वाटर रेस्क्यू और एसडीआरएफ के 15-15 जवान लगाए गए हैं। इनके अलावा अस्कोट, जौलजीबी थाने की पुलिस और एसएसबी के जवान भी खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 28 मार्च को यह जीप यात्रियों समेत महाकाली में समा गई थी। अब तक नदी से चार शव बरामद किए गए हैं, लेकिन पुजारी मोहन सिंह धामी का कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि खोजबीन का काम जारी रखा जाएगा। इन दिनों महाकाली का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से खोजबीन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जीप का भी कहीं पता नहीं चला है। अंडर वाटर रेस्क्यू टीम के जवान नदी के अंदर तक जा रहे हैं। उधर, झूलाघाट में भी थाना प्रभारी पीसी मेलकानी के नेतृत्व में रोज महाकाली के किनारे सर्च अभियान चलाया जा रहा है। चंपावत जिले की पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा गया है। फिलहाल कहीं से भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें