पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने बताया कि सभी पंजीकृत 28 छात्र-छात्राओं ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। आंतरिक परीक्षक डॉ. प्रीति पंत, बाह्य परीक्षक डॉ. पंकज टम्टा ने विद्यार्थियों का वाइवा लिया। विभागाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई।