फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य ओलंपिक खेलों में जिले के 250 खिलाड़ी खेलेंगे

Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

10 से 13 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में होने वाले चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेलों के लिए जनपदीय टीमों का गठन करने को लेकर ट्रायल लिए गए। एथलेटिक्स, हैंडबाल, वॉलीबाल, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, खो-खो, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शूटिंग, बास्केटबाल, तैराकी, हॉकी, घुड़सवारी एवं कबड्डी के लिए लगभग चार सौ खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे। इनमें से 250 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि सभी खेलों में प्रदर्शन के आधार पर पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग की जनपदीय टीम का चयन किया गया है। यह टीम नौ नवंबर को रुद्रपुर के लिए रवाना होगी। ट्रायल में प्रशिक्षक प्रताप सिंह, लीलावती जोशी, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहरा, मनोज रावत, नेहा धौनी, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी ने सहयोग दिया। राज्य ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों को यात्रा व्यय, भोजन एवं आवास की व्यवस्था ओलंपिक संघ की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी एवं सचिव ललित पंत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, सीईओ बीपी सिमल्टी, भारतीय यूथ बालिका बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, डॉ.पुष्कर सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पंत, कैप्टन धरम चंद, देवी चंद, विक्रम सिंह दिगारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें